ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेपी नड्डा उदयपुर पहुंचे

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह उदयपुर पहुंचे। वे यहां उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए हैं। उदयपुर पहुंचने पर उनका पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह ने स्वागत किया।

उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नड्डा का भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। हवाई अड्डे से वे सीधा बैठक स्थल पर पहुंचे। बैठक उदयपुर संभाग के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की हो रही है। बैठक दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में उदयपुर शहर, देहात, प्रतापगढ़ और चित्तौड़ जिला शामिल है। द्वितीय चरण में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और राजसमंद जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *