ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूजा अर्चना के बाद भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय ने किया नामांकन

बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दुर्विजय शाक्य पार्टी के कुछ नेताओं के साथ शहर के नगला मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुहूर्त के समय कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ में पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, डीपी भारती, आशीष शाक्य भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि आज नामांकन मुहूर्त के हिसाब से किया है।

वैसे मै 18 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग से दो सेट दाखिल करूंगा। इस दौरान उन्होंने शिवपाल यादव द्वारा भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य द्वारा अपना चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पहले वह अपने घर की लड़ाई तय कर लें वह लड़ेंगे या उनका बेटा लड़ेगा। पहले वह तय करें कि उनका नामांकन होगा भी या नहीं। संघमित्रा मौर्य हमारे साथ लगातार घूम रहीं हैं। उसकी फिक्र न करें। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि शहर अभी तक विकसित नहीं हुआ है। यहां अपॉइंटमेंट के साधन डेवलप करने की हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *