ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रमण मन्दिर वार्ड में पेयजल समस्या हुई दूर

रमण मन्दिर वार्ड के कुम्हार पारा और डबरा पारा के नलों में पानी की धार पतली आने की समस्या थी, जिसे आज शुक्रवार को अमृत मिशन की पाईप लाईन से जोड़कर दूर कर ली गई है।

रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि, निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज शुक्रवार सुबह अपर आयुक्त विनोद पांडे के साथ फिल्टर प्लांट तथा अमृत मिशन की टीम ने रमन मन्दिर वार्ड में पेयजल सप्लाई का घर – घर जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान चुना भट्ठी के नाले वाले क्षेत्र के आसपास नलों में पानी की धार पर्याप्त पायी गई। पेयजल की कमी की समस्या यहां के कुम्हार पारा और डबरा पारा में थी। यहां बोरवेल से सप्लाई किया जा रहा था। इन क्षेत्रों में नलों की धार कम आने की शिकायत थी। इस क्षेत्र में अमृत मिशन की पाईप लाईन बिछा दी गई थी। इस पाईप लाईन को जलागार से जोड़कर पेयजल सप्लाई शुरू किया गया। दूसरे क्षेत्रों में सुबह और 6 से 7 बजे तक पानी की सप्लाई की जाती है। इस क्षेत्र में अभी कुछ दिनों तक 8 से 9 बजे तक सुबह और शाम सप्लाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *