ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्कूल बस ने स्कूटी सवार व ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

आईपी स्टेट थाने के पास आज एक प्राइवेट स्कूल की बस का अचानक एक्सीडेंट हो गया। जिसकी चपेट में एक ऑटो और एक स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। ऑटो और बस में सवार एक बच्चे को हल्की चोट लगी है। इस एक्सीडेंट से सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थति उत्पन्न हो गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहुंचकर रास्ते को सुचारू करवाया। मृतक स्कूटी सवार की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

डीसीपी (मध्य जिला) एम. हर्षवर्धन ने इस एक्सीडेंट के मामले की पुष्टि करते हुए बताया की स्कूली बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। केवल एक स्कूटी सवार की एक्सीडेंट की वजह से मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने अचानक रेड लाइट होने पर बस में ब्रेक लगाया, लेकिन तुरंत ब्रेक लगी नहीं और उसकी वजह से स्कूटी और ऑटो को टक्कर मार दिया। घायल स्कूटी सवार को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ऑटो ड्राइवर और एक स्कूली बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ है।

यह हादसा आईपी स्टेट थाना इलाके में आईटीओ के पास मेन रोड पर रेड लाईट पर हुआ है। एक्सीडेंट के दौरान उस प्राइवेट स्कूल के बस में लगभग 42 बच्चे सवार थे। बस सभी बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

बस ड्राइवर ने भी पुलिस को यही जानकारी दी है कि अचानक रेड लाइट होने की वजह से उसके बस का ब्रेक नहीं लग पाया। जिसकी वजह से उसने सामने जा रही स्कूटी और ऑटो को हिट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *