ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कृषि आदानो के विक्रय व शिकायतों के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

खरीफ और रबी वर्ष 2024-25 में कृषि आदान सामग्री बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं कल्चर इत्यादि के सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, कृषको द्वारा प्राप्त कीट व्याधि से संबंधित शिकायतों के निराकरण, बीज,उर्वरक, कीटनाशको की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अधिक मूल्य पर उक्त आदानो के विक्रय से संबंधित शिकायतो के निराकरण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

नियंत्रण कक्ष के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी-कर्मचारी की नियुक्ति उप संचालक कृषि कार्यालय से किया गया है जिसमें सहायक संचालक कृषि लखनधर दीवान 7000258043 को नोडल अधिकारी और व.कृ.वि.अधि. बलराम प्रसाद 9425262714 को सहायक नोडल बनाया गया है, साथ ही नियंत्रण कक्ष सहायक केके.झा 9424283895, रोहित द्विवेदी 9407642792, श्रीमती संध्या सागर 7587474761के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *