• July 27, 2024

”BJP कोई पार्टी नहीं, वह RSS का मुखौटा है, ये दोनों आरक्षण के घोर विरोधी हैं’ – लालू यादव

 ”BJP कोई पार्टी नहीं, वह RSS का मुखौटा है, ये दोनों आरक्षण के घोर विरोधी हैं’ – लालू यादव

बिहार : बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये जुड़ें है। इसके साथ ही उन्होंने सभा को संबोधित किया है। लालू ने कहा कि, ”ये भीड़ देखकर मैं खुश हूं। ये एकजुटता बताती है कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है। उसमें ये गठबंधन पक्का गठबंधन हो जाएगा। यह बीजेपी और RSS को साफ करेगा।”

लालू ने कहा कि, ”बीजेपी कोई पार्टी नहीं, वो RSS का मुखौटा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी है।लालू ने कहा कि एक साथ रहिए। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। हमें इन लोगों से देश को बचाना है। देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। अब हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है।”

ये भी पढ़े :- Nawazuddin siddiqui बढ़ी मुश्किलें , पूर्व पत्नी आलिया ने लगाया रेप का आरोप

बंच ऑफ थॉट्स में दलित को जूते मारने की कही बात

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि, ”बिहार वालों के साथ मिलकर मैंने RSS के रथ को रोका था। बिहार की करवट पर देश में हवा बदलती है। लोग उसे अनुसरण करते हैं। ये जो RSS है यह गुरु गोलवलकर की पार्टी है। गोलवलकर ने ‘बंच ऑफ थॉट्स’ में दो खतरनाक बात लिखे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में अगर कोई दलित पूजा करने पहुंच जाए तो उसको जूते से मारकर बाहर करो। इसके अलावा लिखा है आरक्षण को समाप्त करना चाहिए, इसमें बदलाव करना चाहिए। आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। ये है RSS और BJP का असली चेहरा।”

सम्बोधन में बेटी को किया याद

इसके साथ ही अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को याद किया और उसकी तारीफ़ करते हुए कहा है की, मेरी बेटी रोहिणी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसने मेरे लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता है। मैं रोहिणी का कर्ज कभी नहीं उतार सकता हूं।”

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *