ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nawazuddin siddiqui बढ़ी मुश्किलें , पूर्व पत्नी आलिया ने लगाया रेप का आरोप

एंटरटेमेंट डेस्क : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्द्की की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन ये मुश्किलें किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने ही उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि, कुछ समय पहले नवाजुद्दीन से अलग हो चुकी उनकी पत्नी आलिया ने अभिनेता पर रेप का आरोप लगाया है। बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आलिया ने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ”उन्होंने बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। आलिया वीडियो में कह रही हैं कि नवाज ने अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए ‘अपनी प्रसिद्धि और पॉवर का दुरुपयोग’ किया है।”

आपको बता दें, आलिया से नवाजुद्दीन के दो बच्चे है। नवाज पर आलिया ने आरोप लगाते हुए एक वीडियों जारी किया है। अपने वीडियो के कैप्शन में वह हिंदी में लिखती हैं: “एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर ! उसकी बेरहम माँ जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज़ बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है- वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके ख़िलाफ़ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूँगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

 

ये भी पढ़े :- UP : सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा – बाप का सम्मान नहीं किया शर्म आनी चाहिए

आलिया ने नवाज पर पहले भी लगाया था ये आरोप

यह पहली बार नहीं जब आलिया ने नवाज पर हमला बोलै है। इससे पहले भी नवाज पर आलिया ने बच्चों की कस्टडी को लेकर आरोप लगाया था। आलिया ने कहा कि, ”नवाज ने बच्चों की कस्टडी के लिए अर्जी डाली है। उस शख्स ने कभी बच्चों को महसूस ही नहीं किया, न पेट में न बाहर आने के बाद, उसे ये भी नहीं पता कि डायपर कितने का आता है, पहनाते कैसे हैं? बच्चे 12 साल तक कैसे बड़े हो गए कुछ नहीं पता। वो बच्चे मुझसे छीनना चाहते हैं, वो अपने आपको अच्छा बाप दिखाना चाहते हैं, लेकिन वो बुजदिल बाप है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *