ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के सिवान में ट्रेन से कटकर चार की मौत

बिहार में सिवान-गोरखपुर रेल खंड पर मैरवा के लक्ष्मीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है।

दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ अफरा तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर पदाधिकारी एवं पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *