ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में 126 बंदी कर रहे छठ महापर्व

बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में 62 पुरुष और 64 महिलाओं समेत कुल 126 बंदी इस बार छठ महापर्व कर रहे हैं, जिसमें दो मुस्लिम धर्म के भी बंदी शामिल हैं। छठ पूजा करने के लिए सभी व्रती बंदियों को जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री के साथ नए कपड़े भी दिए हैं। जेल के अंदर ही छठ घाट बनाया गया है।

जेल अधीक्षक बृजेश मेहता ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर जेल प्रशासन ने सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं के साथ छठ पूजा कर रहे बंदियों के बीच पूजन सामग्री और वस्त्र भी मुहैया कराया है। उन्होंने बताया कि बंदियों के लिए पूजा-पाठ के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी जगह पर जेल प्रशासन के पदाधिकारी और जेल पुलिस की टीम प्रतिनिधि की गई है। छठ घाट को विशेष तरीके से सजाया गया है, जिस पर विभिन्न देवी देवताओं की कलाकृति बनाई गई है, जिसने छठ घाट को अद्भुत बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *