ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ बंदेपारा के जंगल में हुई। तीन-चार नक्सलियों और कोबरा बटालियन के दो जवानों के जख्मी होने की भी सूचना है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुठभेड़स्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। संभवतः यह नक्सली नेता डीवायसीएम नागेश का शव है। मगर इसकी पुष्टि होनी बाकी है। मुठभेड़स्थल से एके-47 भी बरामद हुई है। सुरक्षा बलों को जंगल में एरिया कमेटी प्रभारी डीवायसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुचन्ना, एसीएम विश्वनाथ के अलावा 15-20 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 170 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली। मंगलवार सुबह बंदेपारा के जंगल में जवानों को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई। इस दौरान एक नक्सली ढेर हो गया। इसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *