ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा युवा मोर्चा ने चिकित्सक की भावना को आहत किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (डीएम) की परीक्षा देने आयी दिल्ली के चिकित्सक के माथे पर तिलक लगाने पर चिकित्सक से परीक्षा के दौरान उनकी भावनाओं को आहत कर मनोबल तोड़ने के विरोध में एम्स प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया।

मंगलवार को युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि पीड़ित चिकित्सक डॉक्टर शालिनी मिश्रा के अनुसार उन्होंने परीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीते 4 दिसंबर को उनके सत्र की अंतिम परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके तहत प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी थी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो परीक्षक बाहर के केंद्र से आए थे।

डॉक्टर शालिनी ने बताया कि वह रोज तिलक लगाती हैं। इसी के चलते वह परीक्षा देने के दिन भी वह तिलक लगाकर आई थी, जिस पर प्रयोगात्मक परीक्षा लेने दिल्ली एम्स से आए परीक्षक डॉक्टर शिवलाल यादव ने उन पर टिप्पणी की और कहा कि क्या तुम तिलक लगाकर परीक्षा पास कर लोगी, यह तिलक तुम्हें फेल होने से नहीं बचा सकता। डॉक्टर शालिनी ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही मेरा मनोबल तोड़कर मेरी भावनाओं को आहत किया गया है।

अभिनव पाल का कहना था कि इस प्रकार की घटना से जहां ऋषिकेश एम्स में कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारी की भावनाओं को ठेस पहुंची है वहीं तीर्थ नगरी के नागरिकों में भी एम्स प्रशासन के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है।

इस संबंध में एम्स प्रशासन के जल संपर्क अधिकारी संदीप नौटियाल ने कहा कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एम्स प्रशासन को शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार जो भी कार्रवाई उचित होगी वह की जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री अभिनव पाल, रविंद्र बिरला पूर्व पार्षद नगर निगम, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश सिंह नरेंद्र नगर, कार्यकारिणी सदस्य समर्थ कुमार, आर्यन पाल, देवा जाटव, कृष्णा गोस्वामी, कृष्णा धीमान, आयुष सिंह, विवेक, अभिषेक सूद, अनुराग, सहित आर्यन, आकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *