ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भालू ने युवक पर किया हमला हालत नाजुक

केंदई रेंज के ग्रामीणों में हाथी के बाद भालू के हमले का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार तड़के भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटघोरा वन मंडल के केंदई में जय लाल यादव निवास करता है। वह प्रतिदिन की तरह आज सुबह सवेरे जंगल की ओर गया हुआ था। जयलाल जंगल से घर लौट रहा था , इसी दौरान गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर जयलाल पर भालू ने हमला कर दिया। जयलाल हमले से खुद को बचाने प्रयास करता रहा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। भालू ने नोच नोच कर जयलाल को बुरी तरह से घायल कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक भालू जंगल की ओर कूच कर चुका था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अलावा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया। साथ ही घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *