• July 3, 2026
BREAKING NEWS INDIA NEWS RAJASTHAN STATE

मुख्यमंत्री बड़ी चौपड़ पर और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा कार्यालय

जयपुर, 14 अगस्त । पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर प्रातः 7.50 बजे झंडारोहण करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रातः 8.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ झंडारोहण करेंगे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।Read More

BREAKING NEWS Chhattisgarh INDIA NEWS STATE

छग के 25 पुल‍िस अध‍िकारी-कर्मचारी राष्‍ट्रपत‍ि पदक से होंगे सम्‍मानि‍त

रायपुर, 14 अगस्त। गृह मंत्रालय ने देशभर में पुलिस पदकों की घोषणा कर दिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए भी वीरता और विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें आनंद सिंह रावत अस्सिटेंट कमांडेंट को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, नौ पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 15 पुलिसकर्मियों को वीरता […]Read More

BREAKING NEWS BUSINESS INDIA NATIONAL NEWS

जुलाई महीने में थोक महंगाई दर घटकर 2.04 फीसदी पर

नई दिल्‍ली, 14 अगस्‍त । महंगाई के र्मोचे पर लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर 2.04 फीसदी पर आ गई है। जून में ये बढ़कर 16 माह के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई थी। वहीं, मई में थोक महंगाई दर 2.61 फीसदी थी। वाणिज्‍य एवं उद्योग […]Read More

BREAKING NEWS INDIA NEWS STATE

विधायक की प्रेरणा से सोनू हरि ने गाया ‘मेरी माटी

लखनऊ, 14 अगस्त। लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से विधायक राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से गायक सोनू हरि ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘मेरी माटी मेरा देश, ऐसे वीर सपूतों का देश’ गीत की प्रस्तुति की। इस गीत को यू-ट्यूब के माध्यम से विधानसभा के तमाम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हुए लिंक भेजा जा रहा है। गायक सोनू हरि ने कहा कि उनके देशभक्ति गीतों को गाने के शौक को विधायक राजेश्वर सिंह ने […]Read More

BREAKING NEWS INDIA NEWS STATE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को आएंगे बनारस

वाराणसी, 14 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को वाराणसी आएंगे। अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद ओलम्पियन ललित उपाध्याय को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के अलावा गतिशील विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का संकेत मिलते ही प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।Read More