ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने जमकर की स्लेजिंग, टेम्बा बावूमा का दावा- मैंने यह सुना है…

साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावूमा ने WTC 2025 Final को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जमकर स्लेजिंग की। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज और खिलाड़ी मिलकर जब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से तोड़ नहीं पाए तो उन्होंने पुराना स्लेजिंग वाला रवैया खिताबी मैच में अपनाया। टेम्बा बावुमा ने मैच के बाद कहा कि मैंने उनको यह कहते हुए सुना है कि हम इनको 60 रन के भीतर आउट कर देंगे।

साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट से लंदन के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हराया और 27 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआत में फाइनल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। पहली पारी में 212 रन बनाकर टीम को 74 रनों की बढ़त मिली थी और दूसरी पारी में 73 रन पर 7 विकेट खोने के बावजूद टीम 200 के पार पहुंच गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को ही फेवरिट माना जा रहा था, लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा और एडेन मारक्रम की पारियों ने 282 रनों के टारगेट को बौना कर दिया।

मैच के बाद कप्तान टेम्बा बावूमा ने दावा किया कि जब चौथे दिन साउथ अफ्रीका को 69 रन बनाने थे और 8 विकेट हाथ में थे तो ऑस्ट्रेलिया ने स्लेजिंग शुरू कर दी थी। मैच के बाद बावूमा ने कहा, “पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा अलग है। वे मैदान पर उतने मुखर नहीं होते। वे अभी भी अपनी शारीरिक भाषा और अपने कौशल के माध्यम से आक्रामक हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती। बेशक, हम पर चोकर्स का टैग लगा दिया गया है, जो आज सुबह ही सामने आया।”

उन्होंने आगे बताया, “उनके एक खिलाड़ी ने यह तथ्य सामने रखा कि हम 60 रन से कम में अपने आठ विकेट खो सकते हैं। मैंने निश्चित रूप से यह सुना। एडेन हर ओवर के बाद लॉक इन (शब्दों) का इस्तेमाल करते रहे, चलो लॉक इन करते रहें। चलो उन्हें कुछ नहीं देते। तो हां, बहुत ज़्यादा चर्चा नहीं हुई, बस एक या दो बातें जो कही गईं, जो कही गईं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *