ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तो इस कारण निकाले गए लक्ष्मण सिंह,राहुल गांधी पर बरसे,कैमरे के सामने फाड़ा पत्र

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने भले ही निष्कासित कर दिया हो,पर उनके तेवर अभी भी ठंडे नहीं पड़े हैं। उन्होंने ताजा वीडियो बनाकर कांग्रेस और इस समय लेकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लताड़ लगाई है। 9 मिनट से ऊपर के वीडियो में एक पल ऐसा भी आया जब लक्ष्मण सिंह ने गुस्से में आकर अपना निष्कासन पत्र ही फाड़ दिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी पर बुरे बरसे लक्ष्मण सिंह

लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दिए बयान के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निकाला है,अब उन्हीं राहुल गांधी पर दिग्विजय सिंह के भाई बरस पड़े। 14 जून यानी शनिवार को उन्होंने 9 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो बनाया और राहुल गांधी को खूब सुनाया। लक्ष्मण सिंह ने तेवर तल्ख करते हुए कहा कि ये जो निष्कासन पत्र है देख लो राहुल गांधी…मैं कैमरे के सामने फाड़ रहा हूं,ठीक उसी तरह से जैसे तुमने मनमोहन सिंह का पत्र फाड़ा था। इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के निष्कासन पत्र को फाड़ दिया। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि और सुन लो… मैं कांग्रेसी था,हूं और रहूंगा… तुम्हारे इस कागज देने से मैं कांग्रेस से बाहर नहीं हो जाउंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने 40 साल तक पार्टी की सेवा की, 5-5 लोकसभा चुनाव जीते और 3 विधानसभा चुनाव जीते हैं। विदिशा से मैंने सुषमा स्वराज के खिलाफ लड़ा था। लक्ष्मण सिंह ने आगे यह भी कहा कि हम एक नई कांग्रेस खड़ी करेंगे।

कांग्रेस को भी सुनाया

लक्ष्मण सिंह ने अपने इस 9:30 मिनट लंबे वीडियो में अपने दिए बयान को लेकर भी कहा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी स्वतंत्रता की लड़ाई में थी,आजादी के लिए लड़ी वो पार्टी आज पहलगाम के मुद्दे पर दिए मेरे बयान पर सवाल कर रही है। मुझे कारण बताओ नोटिस दिया गया,मेरे जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया। ऐसा इसलिए क्योकिं मैंने उस नोटिस के जवाब में मैंने यह नहीं लिखा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं कोई ज्योतिषी तो हूं नहीं कि मुझे पचता होगा कि राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद कांग्रेस ने मुझे 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

दिग्विजय सिंह के भाई ने आगे कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर सेना से सवाल किए जा रहे हैं। राहुल यह नहीं जानते कि संसद में केवल रक्षा बजट पर चर्चा हो सकती है,रक्षा रणनीति पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। इस तरह की अनर्गल बात करना कहां तक उचित है?लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी का यह पूछना कि हमारे कितने फाइटर जेट गिराए?आप तो पाकिस्तान से भी आगे निकल गए। लक्ष्मण सिंह ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि तुम्हारे बयान के चलते पार्टी के नेता शर्म से सिर नीचे किए चलते हैं,तुम्हें कोई ये बताएगा नहीं क्योंकि तुम अपने चमचों से घिरे रहते हो। तुम्हारे कारण पार्टी आज कहां पहुंच गई है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *