ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुना मैया के सेवादारों ने अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया सफाई अभियान

एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वाधान में सौंदर्यीकरण के लिए यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर नौ वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चल रहा है। इसी के तहत रविवार की सुबह अंत्येष्टि स्थलों पर 157वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान के उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में समिति की आवश्यक बैठक का आयोजन भी हुआ। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश चंद्र शिवहरे ने की, जिसमें गड्ढों में तब्दील अंत्येष्टि स्थलों के समतलीयकरण पर विचार विमर्श किया गया।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ आने के कारण अंत्येष्टि स्थल काफी समय तक पानी से सरावोर हो जाते हैं। इससे श्मशान स्थल तमाम गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल हो जाते हैं। इससे लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में काफी असुविधा होती है। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जेसीबी मशीन से यमुना तट पर समतलीकरण का कार्य समिति द्वारा प्रतिवर्ष कराया जाता है। इससे लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में सहूलियत मिलती है। यमुना तट के समतलीकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *