ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्रांतिकारी भारतवीर मुकुंदी लाल गुप्ता की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलवाने की मांग

विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता को मांग पत्र भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनसे विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा शहीद पार्क में आजादी के महानायक स्मृतिशेष भारत वीर मुकुंदी लाल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण विगत 15 अगस्त 1997 को किया गया था। 25 वर्ष बीतने के बाद प्रतिमा व स्मारक क्षतिग्रस्त हो गया है। आग्रह है कि भारत वीर मुकुंदी लाल की बड़ी प्रतिमा व स्मारक का जीर्णोद्धार कराने की कृपा करें। साथ ही शहर में मध्य में उनके नाम से द्वार निर्माण कराएं ताकि काकोरी कांड के क्रांतिकारी वीर सपूत मुकुंदी लाल गुप्ता का योगदान प्रेरणा स्रोत बनकर सदैव स्मरणीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *