• March 18, 2026

आम्बेडकर बने संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष

 आम्बेडकर बने संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। आज हमारी पहचान बन चुके भारत के संविधान से भी आज की तारीख का खास संबंध है। संविधान सभा ने 29 अगस्त, 1947 को सात सदस्यों की संविधान प्रारूप समिति बनाई थी। इसके अगले दिन यानी 30 अगस्त 1947 को समिति के सदस्यों ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को समिति का अध्यक्ष बनाया। समिति ने दो साल का वक्त लेकर संविधान का प्रारूप तैयार किया। इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सामने पेश किया गया। 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ और हमारा देश गणतंत्र बना।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1682: ब्रिटिश धर्म सुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा।
1806: न्यूयॉर्क का दूसरा दैनिक समाचार पत्र “डेली एडवर्टाइजर” आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1780ः जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
1947ः भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया।
1951ः फिलीपींस और अमेरिका ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1984: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने पहली बार उड़ान भरी।
1991ःअजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999ः पूर्वी तिमोर में स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह। इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
2003ः रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी। नौ मरे।
2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को गलत ठहराने का दावा किया।
2014ः लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना के तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भागे।

जन्म

1888ः भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद कनाईलाल दत्त।
1895ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह।
1900ः भारतीय चिकित्सक बीर भान भाटिया।
1903ः हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा।
1918ः ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बिनायक आचार्य।
1923ः गीतकार शैलेन्द्र।
1954ः भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद।
2001ः भारत की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया।

निधन

1659ः शाहजहां और मुमताज महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह।
1952ः भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ।
2008ः प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला।
2014ः प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *