ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जुमे की नमाज के चलते कुछ देर के लिए ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे रोका गया

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर अन्य हिस्से का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सर्वे कर रही है। मस्जिद में जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिद परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सर्वे के बीच जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के कार्य को चुनौती के रूप में लिया है। नमाज के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए एएसआई टीम के सर्वे को रोक दिया गया है। अपराह्न 02 बजे के बाद फिर सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा।

जिलाधिकारी एस.राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाम खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एएसआई टीम ज्ञानवापी क्षेत्र को चार भागों में बांट कर सर्वे कर रही है। प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सर्वे टीम सबसे ज्यादा ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। उधर, सुरक्षा कारणों से मैदागिन से गोदौलिया तक बैरिकेडिंग कर इस क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। केवल पैदल राहगीर और दर्शनार्थियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही मंदिर प्रबंधन के कर्मियों के मोबाइल भी जमा कराए गए हैं।

एएसआई के सर्वे में साफ हो जाएगा कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया है कि नहीं, मस्जिद के पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच के साथ तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे, सभी तहखानों की जांच होगी। इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *