ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर कर रही : अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर ज़िला को रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और समाजवादी नेता अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया । अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर करने की है ।

हमीरपुर में बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के द्वारा परमाणु हथियार काम करने के बयान पर तंज करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हथियारों के नाम पर दलाली करती थी और अब सत्ता से बाहर होने के बाद देश को कमजोर करने के लिए इसतरह के बयान दे रही है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई है और कांग्रेस शासित कर्नाटक में जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के अलावा बम विस्फोट होते हैं लेकिन कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति को देखते हुए भारत को सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है लेकिन कांग्रेस के बयान देश को कमजोर करने के लिए दिए जा रहे हैं ।

लोकसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटे भी नही जीत पाएगी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 2007 के चुनाव में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इकट्ठे होकर चुनाव लड़ा था और जनता ने उन्हें साफ कर दिया था7

उन्होंने कहा कि देश की जनता इन भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ और उनका सफाया होना तय है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा का लक्ष्य 400 पार करने का है जबकि कांग्रेस का लक्ष्य 40 सीटों से अधिक सीटों जीतने का है ।

समाजवादी नेता की मोदी की गारंटी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चुभ रहा है क्योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे रही है।

उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 60 सालों में नहीं कर पाई थी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजना के चलते करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है । उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना नेता है और ना नीति है और उनकी नियत में भी खोट है जिसके चलते जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है ।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के भाजपा के साउथ से साफ और नॉर्थ से हाफ के बयान पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान की जनता ने चुनावों में ही कांग्रेस को साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो लोगों के साथ किया वायदे को भूल जाती है ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जब नॉर्थ ने जानकारी दिया था तब वह दक्षिण भारत में जाकर देश विरोधी ताकते के समर्थन से जीत कर आए हैं । उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने की सोच रखने वाले अलगाववादियों को पार्टी में शामिल करने के आरोप भी लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *