ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां की गोद से नदी में गिरे शिशु का दो दिन बाद शव बरामद

जिले के तूफानगंज ब्लॉक रायडाक नदी से डेढ़ साल के शिशु के शव को रविवार को बरामद कर लिया गया है। मृत शिशु का नाम जीशान दास है। दरअसल, शुक्रवार को रात को डेढ़ साल का जीशान दास अपनी मां की गोद से रायडाक नदी में गिर गया था। जिसके बाद से शिशु के तलाश में तूफानगंज ब्लॉक सिविल डिफेंस के कर्मी को लगाया गया था। सिविल डिफेंस के कर्मियों ने शिशु की तलाश शुरू की। शनिवार को सिविल डिफेंस के कर्मियों ने स्पीड बोर्ड से नदी के चारों बगल शिशु की तलाश शुरू किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

इधर, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शिशु के शव को नदी में बहता हुआ देखा। जिसके बाद तूफानगंज थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को नदी से बाहर निकाला। शव परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। शिशु का शव बरामद होने के बाद से परिवार से लेकर इलाके में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *