ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में छाई मुरादाबाद की शूटर बहनें

बिजनौर जनपद के चांदपुर के एसपी कॉलेज में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में मुरादाबाद की दो शूटर बहनों ने जीत का परचम लहराया। सोमवार को भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने दोनों बहनों को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।

मुरादाबाद के कांशीराम नगर निवासी राजीव विश्नोई ने बताया कि अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में उनकी बेटी वंशिका विश्नोई ने 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में गोल्ड व अंशिका विश्नोई ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुरुक्षेत्र में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *