ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वर्ष 2017-21 तक किसानों के सासामुसा सुगर मिल प्रबंधन पर बकाये को लेकर किसान ने की फरियाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में विभिन्न जिलों से पहुंचे 78 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।गोपालगंज जिला से आये गुड्डू प्रसाद ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि सासामुसा सुगर मिल के द्वारा किसानों का वर्ष 2017-18 से वर्ष 20202-21 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है।

सीतामढ़ी जिले से आए रंजीत कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि रीगा चीनी मिल पुनः चालू किया जाए। इससे 5 हजार किसानों और मजदूरों को काफी लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गन्ना (उद्योग) विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नालंदा जिले से आयी अर्पणा कुमारी सिन्हा ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी रैयती जमीन पर अनुचित तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण खेती करने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शिवहर जिला से आये परमेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि शिवहर थाना के समीप मुख्य पथ पर असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर आवागमन को बाधित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में बक्सर जिले से आई मंजू देवी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि डुमरांव प्रखंड के नुआंव पंचायत में बक्सर-पटना फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क में अंडरपास का निर्माण किया गया है लेकिन सर्विस रोड एवं नाला का निर्माण नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मधुबनी जिले से आये तरुण कीर्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुये कहा कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2020 के लिए मिलने वाली फसल क्षति की राशि अबतक मुझे नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दरभंगा जिले से आयी सीता देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मेरे पति की मृत्यु हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद मिलने वाली सहायता राशि मुझे अबतक नहीं प्राप्त हो सकी है।

कैमूर जिले से आए मो इस्लाम खान ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि भभुआ जिला मुख्यालय से मेरे गांव पलका की दूरी चार किलोमीटर है। जिला मुख्यालय से मेरे गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाए। इस सड़क के बन जाने से मुंडेश्वरी धाम जाने की दूरी कम हो जाएगी और शहर का फैलाव भी दक्षिण दिशा की तरफ होगा।

भागलपुर से आयी रीता सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति सरकारी सेवा में थे। सेवाकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी लेकिन मृत्यु के उपरांत बकाया वेतन का भुगतान, पारिवारिक पेंशन एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं हो पायी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कैमूर जिला से आये घनश्याम कुमार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि चांद प्रखंड स्थित किलनी ग्राम के दलित-महादलित टोले का संपर्क मुख्य ग्रामीण सड़क से नहीं है। संपर्क पथ का निर्माण कराया जाय, जिससे हमलोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *