ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी कार्यक्रमों को पार्टी कार्यक्रम बनाने पर भड़के कांग्रेसी

जिला कांग्रेस के कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम मयूर दीक्षित से मिलकर सरकारी कार्यक्रमों को एक पार्टी विशेष का कार्यक्रम बनाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पत्र सौंपकर सुधार न होने पर कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी दी।

सोमवार को कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता दरबार के दौरान डीएम दीक्षित से ने मिला। डीएम दीक्षित को पत्र सौंपकर सरकारी कार्यक्रमों में कांग्रेस के प्रतिनिधियों की उपेक्षा के साथ संचालक पार्टी विशेष के व्यक्ति को बनाने सहित तमाम तरह के आरोप लगाते हुए कार्यक्रमों को पार्टी विशेष का कार्यक्रम बनाने का आरोप लगाया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि विगत लंबे समय से यह देखने में आ रहा है, कि जनपद में हो रहे राजकीय कार्यक्रमों एवं जनपद स्तरीय विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिपक्ष के प्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारी को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। साथ ही जनपद स्तरीय विभागों के हो रहे कार्यक्रमों में भी प्रतिपक्ष एवं पार्टी संगठन पदाधिकारियों को आमंत्रण नहीं दिया जा रहा है। जहां पर आमंत्रण दिया भी जा रहा है, तो वहां पर प्रतिपक्ष के नेताओं का समान नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र नौडियाल ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान ने कहा कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम में एक ऐसे व्यक्ति के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाता है जो एक पार्टी विशेष का प्रवक्ता है। उन्होंने कहा कि आधिकारियों-कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों का व्यवहार रहा, तो आने वाले समय में हम पूरे जनपद में सभी कार्यक्रमों का जमकर विरोध करेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, अनीता शाह, ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, नगर अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, मनीष पंत, श्यामलाल शाह, दिनेश कृषाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *