ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर पुलिस ने जांच में पकड़े पांच लाख से अधिक के सोने के आभूषण, दो गिरफ्तार

थानागाजी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार से 89 ग्राम सोने के बने आभूषण बरामद किए है। जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच लाख चौतीस हजार रुपये है।

थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घाटा बांदरोल में जांच के दौरान एक कार रोकी गई। कार की जांच में एक थैले में सोने आभूषण मिले। जब कार में बैठे कोटपुतली बहरोड़ निवासी गौरव सोनी और श्याम सुंदर सोनी से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर सामान और कार को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *