ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया एलुमनी मीट 2023 का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से एलुमनी मीट 2023 का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट में पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों से मिलकर पुरानी यादों को याद किया और खुशी के पल बिताए। कई छात्र-छात्राएं सालों बाद अपने साथियों से मिलकर भावुक हुए।

शनिवार को आयोजित इस एलुमनी मीट कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. डॉ. यशवीर दीवान और कुलसचिव प्रो.डॉ. अजय कुमार खडूड़ी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्कूल ऑफ मैनेजमैंट प्रो.डॉ. पूजा जैन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति में पूर्व छात्र-छात्राओं ने नाच-गानों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपने अनुभवों एवं अपने दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन में डीन एकेडमिक्स प्रो.डॉ. कुमुद सकलानी ने प्रेरणादायक भाषण से छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। प्रो.डॉ. दीपक साहनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान एलुमनी मीट 2023 के कार्यक्रम में डॉ. विपुल जैंन, डॉ. बिन्सी पोथन, डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. कनिका रावत, डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. ममता बंसल सहित विभाग के अन्य विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *