ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नामकुम से चार दिनों बाद युवक का सड़ा गला शव बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र स्थित जामचुआं के राबंगदा पहाड़ के नीचे बुधवार को एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोयनर डीबडीह निवासी राजू कच्छप के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गयी है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है।

बताया जाता है कि राजू कच्छप जामचुआं स्थित अपने जीजा के घर 14 जुलाई को आया था। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। चार दिनों से वो लापता था। उसका कोई पता भी नहीं चल पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *