ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.4 फीसदी पर रखा बकरार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को यथावत रखा है। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 फीसदी और अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.7 फीसदी पर बरकरार रखा है।

एडीबी ने बुधवार को जारी ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक’ रिपोर्ट में कहा कि मजबूत घरेलू मांग से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को उबरने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में ईंधन और खाद्य कीमतें घटने के कारण महंगाई में गिरावट जारी रहने की उम्मीद जताई गई है, जो वैश्विक महामारी से पहले के स्तर के करीब पहुंच जाएगी।

एशियाई विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने कहा कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र लगातार महामारी से उबर रहे हैं। रिपोर्ट में एशिया की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुद्रास्फीति इस वर्ष 3.6 फीसदी और 2024 में 3.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही है। इससे पहले एडीबी ने अप्रैल में चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *