ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में लगातार तेजी बनी रही। इसी तरह यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक भी पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों के कारण पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में हरियाली छाई रही। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाओ जोंस 366.58 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,951.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,554.98 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 108.69 अंक यानी 0.76 प्रतिशत उछलकर 14,353.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। एफटीएसई इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,453.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,319.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.35 प्रतिशत मजबूत होकर 16,125.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 में गिरावट का रुख बना हुआ है। छुट्टी होने की वजह से जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स आज कारोबार नहीं कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,821 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 267.58 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 32,761.47 अंक तक पहुंच गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,265.61 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,536.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर हैंग सेंग इंडेक्स 234.91 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,780.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,600.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 3,189.81 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.02 प्रतिशत कमजोर होकर 17,223.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *