ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सडक़ हादसे में एक युवक की मौत, एक बच्ची गंभीर

जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में घाटलोहंगा के टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक सडक़ हादसे में एक युवक दिशांत त्रिपाठी की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दिशांत त्रिपाठी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोधघाट का रहने वाला था, किसी काम से वह बस्तर जा रहा था, इसी दौरान घाटलोहंगा के पास स्कूल की एक बच्ची के सामने आ जाने से उसे बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे में एक स्कूली बच्ची को सर पर गंभीर चोट लगी है जिसका अस्पताल में ईलाज जारी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *