ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

लखनऊ, 16 जुलाई । गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी में मंगलवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार ने ग्रामीणों संग जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क़ुतुबपुर निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा राज (12) नारायनपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। मोहम्मदपुर गढ़ी के पास गोमी खेड़ा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र को कूचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित परिवार को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *