ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चमोली जिले को नशा मुक्त करने के लिए प्रयासरत चमोली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को थराली थाना पुलिस ने देवाल विकास खंड के इछोली गदेरे के पास एक किलो 11 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अवैध चरस का बाजार भाव एक लाख रुपये आंका गया है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि कल थराली और देवाल पुलिस टीम की ओर से चेकिंग के दौरान देवाल के इछोली गदेरे के समीप ग्राम बलान निवासी 22 वर्षीय जयवीर राम से एक किलो 11 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपित ने बताया कि वह अवैध चरस को बेचने के लिए ले जा रहा था। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध चरस को पकड़ने वाली पुलिस टीम को उनकी ओर से 15 सौ रुपये नकद धनराशि दिए जाने की घोषणा की है।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी मौजूद थे। अवैध चरस को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत, चैके प्रभारी देवाल उप निरीक्षक विनोद रावत, हेड कांस्टेबल दिगंबर रावत, सिपाही राजेश, कृष्णा भंडारी, एसओजी राजेंद्र सिंह, होमगार्ड राकेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *