ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत

जिले के जालंगी थाना क्षेत्र के मधुबोना स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह मछली लदे ट्रक को धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। मृत वृद्ध का नाम नमाजी मंडल (65) है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नमाजी मंडल मंगलवार सुबह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। उनके साथ एक और शख्स था। जब दोनों मस्जिद से निकलकर चाय की दुकान की ओर जा रहे थे उसी समय अचानक ट्रक की चपेट में आ गये। हादसे में नमाजी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नमाजी मंडल की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *