ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे शाह

छत्तीसगढ़ पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे शाह

रायपुर, 22 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दौरे पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री शाह यहां एयरपोर्ट पर ही लंच करने के बाद हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे।

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विमान दोपहर 12ः45 बजे रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां भाजपा के नेता अरुण साव, डॉ. रमन सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी, नरेश गुप्ता, रामू रोहरा, नंदन जैन, किशोर महानंद आदि नेे केंद्रीय मंत्री शाह का स्वागत किया। शाह एयरपोर्ट पर ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लंच करने के बाद हेलीकाप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे।

शाह भिलाई के जयंती स्टेडियम में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान ओम माथुर, अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। सभा के बाद शाह पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे। उनसे मुलाकात के बाद वे बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *