ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के लिपिक सुबोध ओझा के ठिकाने पर विजिलेंस की रेड

बिहार में मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के चर्चित वरीय लिपिक सुबोध ओझा के कई ठिकानों पर गुरुवार को विजलेंस की रेड से हड़कंप मच गया है। लिपिक सुबोध ओझा से जुड़े सभी अस्पताल कर्मियों और पदाधिकारियों में खलबली मच गई है । जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा पैतृक आवास से लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य ठिकानों पर भी विजलेंस की टीम की कार्रवाई चल रही है।

सुबोध ओझा सदर अस्पताल से अपनी ऐसी पहचान बनाई की आज किसी नाम और पहचान की मोहताज नही है ।स्थानीय सूत्रों की माने तो कोरोना काल मे मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में हुए 780 कर्मियों की बहाली और फिर बहाली की प्रक्रिया निरस्त करने के मामले में अचानक सुबोध ओझा का नाम बड़े पैमाने पर चर्चाओं में आ गया था।इस मामले में बड़े स्तर पर पैसे का खेल हुआ था।

स्थानीय लोगों की माने ने कई तरह के बिजनेस स्थापित कर चुके है सुबोध ओझा । आईटीआई कॉलेज से लेकर कई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और योगा केंद्र भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से संचालित करा रहे है। साथ ही साथ कई प्रोपर्टी और लक्जरी गाड़ियों और बेशकीमती मकान भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से अर्जित कर चुके है । हालांकि यह तो विजलेंस की जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो पायेगा की कितनी अकूत सम्पति अर्जित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *