ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Adipurush: विवाद के बीच कृति सेनन की मां ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- भगवान राम ने हमें सिखाया है कि…

Adipurush Controversy: ‘आदिपुरुष’ पर चल रहे विवाद के बीच कृति की मां गीता सेनन ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फिल्म का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भगवान राम द्वारा दी गई सीख का जिक्र किया है।

Adipurush: विवाद के बीच कृति सेनन की मां ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- भगवान राम ने हमें सिखाया है कि...

ओम राउत के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवादों में फंसती चली जा रही है। मेकर्स को फिल्म के खराब वीएफएक्स, टपोरी डायलॉग्स और हिंदू देवताओं की गलत व्याख्या की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ, लोग फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कृति सेनन की मां गीता सेनन फिल्म का सपोर्ट कर रही हैं। गीता सेनन ने विरोध के बीच सोशल मीडिया पर भगवान राम द्वारा दी गई सीख को याद किया है।

कृति सेनन की मां ने पोस्ट में लिखी ये बात
गीता ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इस दोहे का मतलब ये है कि अगर आपकी मानसिकता और चीजों को देखने का नजरिया, दोनों अच्छा है तो आपको दुनिया भी अच्छी ही दिखाई देगी। भगवान राम हमें यही सीख देकर गए हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि शबरी के फलों में प्रेम ढूंढो और इस तथ्य पर ध्यान मत दो कि वे आधे खाये हुए हैं। गलतियों को नहीं भावनाओं को समझो। जय श्री राम।’

बॉक्स ऑफिस पर दिखा विरोध का असर
विरोध की वजह से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटता चला जा रहा है। अभी तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *