ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान उन्हें उत्तराखंड का चावल का उपहार भेंट कर राज्य का सम्मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को धान्यदान के रूप में उत्तराखंड में पैदा होने वाले लंबे चावल भेंट करने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड व यहां की पहचान को स्थान देने के लिए प्रत्येक उत्तराखंडवासी की तरफ से गौरवपूर्ण पल की संज्ञा दी।

उपहार के खास बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान), राजस्थान में हस्तनिर्मित 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), श्रीगणेश मूर्ति, एक दीया (तेल का दीपक), पंजाब का घी, झारखंड के तसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़। साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को प्रधानमंत्री मोदी ने उपहार के रूप में 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *