अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की पहली भारत यात्रा: कोलकाता में मदर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि, नई दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात
- BREAKING NEWS INTERNATIONAL NEWS TRENDING VIRAL
Madhulika- May 23, 2026
- 0
- 3
- 4 minutes read
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे हैं। चार दिनों के इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता में रूबियो के स्वागत और सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। उनके दौरे के दौरान शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मार्को रूबियो के कोलकाता दौरे की शुरुआत उनके द्वारा Mother Teresa House Of The Missionaries of Charity पहुंचने से हुई। यहां उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए Victoria Memorial और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उनके साथ अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं।
रूबियो कोलकाता दौरे के बाद नई दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक और QUAD जैसी अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
भारत और अमेरिका के दोस्ताना और रणनीतिक रिश्ते पिछले वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत रणनीति जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों ने साझेदारी को व्यापक रूप दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्को रूबियो की यह पहली यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।