राज्यसभा चुनाव 2026: क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में किया शिफ्ट
राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है, जिसके चलते उसने अपने 12 विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी विधायक कल देर रात बेंगलुरु पहुंचे और उन्हें शहर के बाहरी इलाके में स्थित रिसॉर्ट में रखा गया है, जहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
इस रणनीति का मकसद स्पष्ट है: 16 मार्च को वोटिंग के दिन इन्हें सीधे भुवनेश्वर ले जाया जाएगा, ताकि राज्यसभा चुनाव में पार्टी की सीटें सुरक्षित रहें।
डीके शिवकुमार का बयान
कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK Shivakumar ने इस मामले पर कहा,
“मैंने किसी को नहीं बुलाया है। उन्हें अपने आप बुलाया गया। वहां के PCC प्रेसीडेंट ने मुझे फोन किया और बताया कि उन्होंने इनके लिए इंतजाम किया है। पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसका पालन करना हमारा काम है। विधानसभा की कार्यवाही पूरी होने के बाद मैं उनसे मुलाकात करूंगा।”
राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों पर वोटिंग होगी। प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
-
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 5 मार्च
-
नामांकन की जांच: 6 मार्च
-
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 9 मार्च
-
वोटिंग का दिन: 16 मार्च
कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इस रणनीति को लेकर सियासी दुनिया में काफी चर्चा हो रही है।