संसद में आज भारी हंगामा संभावित: बजट चर्चा के साथ ट्रेड डील और असम CM हिमंता के वीडियो पर विपक्ष का हमला, खरगे के घर बैठक
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में आज (9 फरवरी 2026) एक बार फिर जोरदार हंगामे के आसार बन रहे हैं। एक तरफ आम बजट पर औपचारिक चर्चा शुरू होने वाली है, तो दूसरी ओर विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के कथित विवादास्पद वीडियो को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी घेराबंदी करने की तैयारी में है।
कांग्रेस का आक्रामक रुख
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई अंतरिम ट्रेड डील (Interim Trade Agreement) पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, सरकार पर तीखा हमला बोल रहा है। आरोप है कि मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में किसानों और राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है। कांग्रेस का दावा है कि डील की जानकारी सांसदों को सरकार से नहीं, बल्कि ट्रंप के बयानों से मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे ‘ट्रैप डील‘ करार देते हुए कहा कि यह किसान-विरोधी है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े करती है। कांग्रेस सांसदों मनीष तिवारी और माणिकम टैगोर ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। अब विपक्ष सदन में विस्तृत बहस की मांग कर रहा है, जिससे हंगामा तय माना जा रहा है।

असम CM के ‘पॉइंट-ब्लैंक’ वीडियो पर बवाल
दूसरा प्रमुख मुद्दा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से जुड़ा है। असम बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया एक वीडियो विवाद का केंद्र बन गया, जिसमें हिमंता को प्रतीकात्मक रूप से मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों (एक में स्कल कैप और दाढ़ी वाले) पर राइफल से ‘पॉइंट-ब्लैंक’ शॉट मारते दिखाया गया था। कैप्शन था “point-blank shot”। भारी विरोध के बाद वीडियो हटा लिया गया, लेकिन कांग्रेस ने इसे अपने हैंडल पर शेयर कर बीजेपी पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इसे ‘जनसंहार की अपील’ तक करार दिया और न्यायिक कार्रवाई की मांग की। असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने भी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देने की तैयारी दिखाई है।

खरगे के घर विपक्षी नेताओं की बैठक
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की साझा रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान भी भारी हंगामा हुआ था, जिसके कारण लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे पाए और सदन स्थगित होना पड़ा। आज आम बजट पर चर्चा के साथ इन विवादास्पद मुद्दों के कारण दोनों सदनों में शोर-शराबा जारी रहने की संभावना है। संसद की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह सत्र आर्थिक नीतियों के साथ-साथ राजनीतिक घमासान का भी गवाह बन सकता है।