ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई में नितीश के स्वागत में लगे पोस्टर, लिखा- देश मांगे नितीश कुमार

पटना: देश में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले विपक्ष को जोड़ने की तेजी से कवायद कर रहे बिहार के सीएम नितीश कुमार ने मिशन 2024 के विपक्षी एकता का मिशन और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार विपक्षी एकता का संदेश लेकर मुंबई गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर और सहकारिता मंत्री संजय कुमार झा भी मुंबई रवाना हुए हैं।

वहीं, मुंबई में जदयू की ओर से नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। मुंबई में जगह-जगह ‘देश मांगे नीतीश’ के पोस्टर नजर आ रहे हैं। इन पोस्टर पर नीतीश कुमार के सहर्ष स्वागत की बात लिखी है।

आगरा: रफ़्तार का कहर, दो बच्चों की मौत, तीन की हालत गंभीर

इधर, नीतीश कुमार के मुंबई दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। नीतीश मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से विपक्षी एकजुटता को लेकर विमर्श करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे विपक्ष के नेताओं से घूम-घूमकर मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंंने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात सकरात्मक बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *