ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज रात एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है | मिल रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन शुरू किया था | इसी ऑपरेशन के अंतर्गत जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है | सेना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें ऑपरेशन में एक एके 47, एक पिस्टल व अन्य गोला-बारूद बरामद हुए हैं | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी सर्च अभियान जारी है |

सेना अधिकारीयों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों ने पूरे इलाकेको चारो तरफ से घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है | अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था | जिसके बाद उन्होंने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार दिए गए हैं |

Nikay chunav 2023: मायावती ने किया मतदान, वोट डालने की अपील

5 जवान हो गए थे शहीद…

हाल ही में ​कुछ सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था | इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे | जानकारी के मुताबिक इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *