ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निकाय चुनाव 2023: ड्यूटी के दौरान SDM की मौत, मैनपुरी में थे निर्वाचन अधिकारी

यूपी: प्रदेश में आज हो रहे पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव मतदान के दौरान बड़ी खबर आ रही है | बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान तैनात SDM वीरेंद्र सिंह की मौत ही गयी है |बताया जा रहा है कि वो मैनपुरी में निर्वाचन अधिकारी के तौर पर ड्यूटी पर थे। चुनाव ड्यूटी के दौरान ही उप जिला अधिकारी (न्यायिक) वीरेंद्र मित्तल को हार्ट अटैक आया। इसी दौरान उनकी मौत हो गयी |
जब उनको अस्पताल ले जाया गया तब वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि वीरेंद्र सिंह हरियाणा के रहने वाले है | बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी नगर पंचायत ज्योति खुड़िया में लगी थी। उनको निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। मतदान का दिन होने के वजह से वह सुहब से ही काम पर थे। करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

जम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

वीरेंद्र मित्तल की हालात खराब होते देख उनके साथ ड्यूटी पर लगे कर्मचारी उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनको दिल का दौरा पड़ने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *