ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी खबर: रूस का दावा, यूक्रेन ने किया पुतिन को जान से मारने की कोशिश

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्द के बीच रूस ने बड़ा दावा किया है | रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास किया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया। इसका मकसद राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करना था। मॉस्को के निवासियों ने बताया कि क्रेमलिन की दीवारों के पीछे विस्फोटों की आवाज सुनी थी। इसके बाद क्रेमलिन के ऊपर आसमान में धुआं उठता दिखाई दिया था। एक स्थानीय टेलीग्राम चैनल ने स्थानीय निवासियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज को भी शेयर किया है। हालांकि, इस हमले में यूक्रेन के हाथ की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

आजमगढ़: CM Yogi का विपक्ष पर प्रहार, कहा- ‘लोगों ने युवाओं को तमंचा दिया, और हमने टेबलेट’

रूस ने दी बदला लेने की धमकी…

मिली जानकारी के अनुसार, क्रेमलिन ने धमकी दी है कि रूस जहां और जब उचित समझे, जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।क्रेमलिन ने इस घटना को सुनियोजित आतंकवादी हमला और रूस के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास करार दिया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने का प्रयास किया था। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *