ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Asia Cup 2023: नेपाल ने रचा इतिहास, ASIA CUP के लिए किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान में होने वाले ASIA CUP को लेकर नेपाल ने इतिहास रच दिया है | आपको बता दें कि नेपाल की टीम ने एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेपाल की टीम ने पहली बार इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। नेपाल की टीम ने फाइनल में UAE की टीम को हराकर एशिया कप 2023 की टिकट कटाई है। नेपाल के क्वालिफाइड करने के बाद अब टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमे भारत और पाकिस्तान की टीम का नाम भी शामिल है।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल होगा | नेपाल ने पहली बार क्वालिफाइड किया है | पिछले बार जब एशिया कप खेला गया था तो UAE ने छठीं टीम के रूप में शामिल हुई थी | हालाँकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि एशिया कप का आयोजन कहाँ होगा,क्यूंकि एशिया कप आयोजन की जिम्मेदारी इस बार पाकिस्तान के पास है |

Nikay Chunav 2023: प्रचार का अंतिम दिन आज, CM Yogi भरेंगे जोश

क्वालीफ़ायर मैच की बात करें तो नेपाल टीम के कप्तान रोहित कुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। और पहले बालेबाजी करते हुए UAE की टीम 33.1 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वहीं, नेपाल की टीम ने 118 रनों का लक्ष्य 30.2 ओवर में हासिल कर लिया और पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *