ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा 5 मई को, रखें इन बातों का ध्यान

वैशाख पूर्णिमा 2023: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का अपना विशेष महत्त्व है | कहा जाता है कि इस दिन स्नान-दान करने से और पूजा पाठ करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख पूर्णिमा 5 मई को पड़ेगी | इस दिन हिन्दू धर्म में काफी लोग व्रत रखते है और इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान…..

# वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि ऐसा ना हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। ऐसा करने से तन-मन की शुद्धि होती है |

# पूर्णिमा तिथि के दिन घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिस घर में साफ सफाई होती है। वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।

# वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की उपासना का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन दूध में अक्षत और चीनी मिलकार चंद्रदेव को अर्घ्य जरूर प्रदान करें। ऐसा करने से तनव और कश्त दूर हो जाते हैं।

# आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्णिमा तिथि के दिन पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और फिर मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए मन ही मन अपनी मनोकामना दोहराएं। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

# पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान शिव को दूध में अक्षत और चीनी मिलाकर अर्पित करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है और सभी दुखों का नाश होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *