ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘मैं दुनिया को बताना चाहती हूं…’ निरहुआ संग हो गई आम्रपाली दुबे की शादी? जानें क्या है सच्चाई |

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो टैलेंटेड स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। साथ ही इनके रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और आम्रपाली की अब तक शादी नहीं हुई है। मगर ऐसी चर्चा रहती है कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से सीक्रेट वेडिंग कर ली है। अब एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की है।

आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे अपना यूट्यूब शो चलाती हैं, जिसका नाम है ‘द एड शो’, इसमें आम्रपाली बतौर गेस्ट पहुंची थीं और उन्होंने अपने और निरहुआ के रिश्ते और शादी की खबर पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने निरहुआ से सीक्रेट वेडिंग कर ली है? ये सुनकर पहले आम्रपाली हंसीं और फिर उन्होंने कहा, “मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि जिस दिन मेरी शादी होगी, अफवाहें फैलाने वाले चौंक जाएंगे।” आम्रपाली ने आगे कहा, “प्लीज निरहुआ जी को प्रताड़ित करना बंद कर दो। वो पहले से शादीशुदा हैं और अपनी फैमिली के साथ खुश भी हैं। हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारा ये दोस्ती वाला रिश्ता हमेशा बना रहेगा।”

दोनों की शादी के वीडियो कई बार सामने आ चुके हैं, जिसके बाद ये चर्चा तेज हो जाती है। लेकिन बता दें कि वो सभी किसी फिल्म की शूटिंग के होते हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैल जाती है और कहा जाता है कि आम्रपाली ने निरहुआ से शादी कर ली है। आम्रपाली आगे कहा, “अगर मैं शादी करूंगी तो मैं उस तरीके से करना चाहती हूं, जिसे दुनिया जाने। मुझे लगता है अनंत अंबानी से एक-दो ज्यादा ही फंक्शन करूंगी कम नहीं करूंगी। लेकिन सच में मैं सिंगल हूं और ये भी बात है कि अगर दिनेश लाल जी शादीशुदा नहीं होते तो मैं उनसे शादी जरूर करती। क्योंकि वो बेहद ही अच्छे इंसान हैं। लेकिन वो शादीशुदा हैं। उनकी अपनी फैमिली है। उनके दो बच्चे हैं। मैं उन सबके बेहद क्लोज हूं। प्लीज उनको टॉर्चर करना बंद कर दीजिए। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उम्मीद करती हूं कि ये दोस्ती अनंत काल तक रहे और जिस दिन मैं शादी करूंगी उस दिन आप सभी को पता चल जाएगा।”

आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि इसके बाद इन्होंने साथ में कई फिल्में बनाईं। अक्सर साथ दिखाई देने के कारण इनके अफेयर की खबरें भी फैलने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *