ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सफल हो बेटे की यात्रा, अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले शुभांशु की मां बोलीं, लखनऊ में जश्न माहौल

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज बुधवार को उड़ान भर दी है। वह राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय होंगे। शुभांशु शुक्ला के उड़ान भरने पर लखनऊ में जश्न का माहौल है। कानपुर रोड स्थित सीएमएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मां-पिता लांचिंग के समय भावुक हो गए। मां आशा शुक्ला ने कहा कि सुधांशु की यात्रा सफल हो। मेरे मन में कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। सीएमएस में इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

वहीं शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमें बेटे पर गर्व है। मैं भागवान से यही प्रार्थना करता हूं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो। उन्होंने कहा कि शुभांशु लखनऊ, यूपी और हमारे देश का नाम रोशन कर रहा हे।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया है। कई बार यात्रा टलने के बाद एक्सिओम-4 मिशन ने दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर उड़ान भरी जिसका दुनिया भर के लोगों ने स्वागत किया। वहीं शुक्ला के शहर लखनऊ स्थित ‘सिटी मोंटेसरी स्कूल’ में उनके माता पिता इस ऐतिहासिक उड़ान के गवाह बने।

लखनऊ में जन्मे शुभ्रांशु शुक्ला, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की अंतरिक्ष यात्री पूर्व मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू व पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। शुभ्रांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *