ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शशि थरूर और केरल कांग्रेस बीच बढ़ा टकराव, उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाने को लेकर खारिज किया सांसद का दावा

Shashi Tharoor News: शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में आंतरिक टकरावों के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में शशि थरूर ने यह भी कहा था कि राज्य के विधानसभा उपचुनावों के दौरान उन्हें केरल कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों वाली लिस्ट में शामिल नहीं किया था। अब यह टकराव बढ़ गया है क्योंकि केरल कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि शशि थरूर का नाम नीलांबुर उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था।

इस मामले में केरल कांग्रेस यूनिट के प्रमुख सनी जोसेफ ने कहा कि शशि थरूर का नाम नीलांबुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में था। उन्होंने तिरुवनंतपुरम लोकसभा से सांसद शशि थरूर के दावे को खारिज किया और कहा कि उनका नाम पार्टी की आधिकारिक सूची में लिखा हुआ था।

केरल प्रदेश अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?

केरल कांग्रेस प्रेसिडेंट ने कहा कि हमने आधिकारिक तौर पर सूची प्रकाशित की थी और इसे चुनाव आयोग को सौंप दिया था। इसमें शशि थरूर का नाम भी शामिल था। वह ज़्यादातर समय विदेश में रहे और फिर दिल्ली में थे। मुझे नहीं पता कि वह केरल आए भी या नहीं। उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे और कुछ नहीं कहना है।

केरल कांग्रेस के नेता ने कहा कि ए.के. एंटनी को छोड़कर सभी अन्य नेता चुनाव में आए और सहयोग किया था। उन्होंने रमेश चेन्निथला और कोडिकुन्निल सुरेश जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया, जो अपने उम्मीदवार आर्यदान शौकत के लिए उपचुनाव अभियान में शामिल हुए थे।

शशि तरूर ने क्या कहा था?

चार बार केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर ने कहा था कि मुझे पार्टी ने आमंत्रित नहीं किया था लेकिन यह ठीक है। उन्होंने कहा कि वह कैंपेन के दौरान अधिकांश समय विदेश में आधिकारिक राजनयिक दौरे पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *