ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में अयोध्या का मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल

गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर बाद हुए प्लेन क्रैश हादसे में अयोध्या जिले का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की जानकारी पर परिवार के लोग उसका हाल-चाल जानने के लिए अहमदाबाद रवाना हुए हैं। परिवारीजन शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचने के बाद अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर देवकाली निवासी अक्षत जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल ने गुजरात प्रांत के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। गुरुवार को वह अपने साथी छात्रों के साथ नाश्ता करने के लिए मेडिकल कॉलेज की कैंटीन गया था। इसी दौरान अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और टेकऑफ़ होने के कुछ देर के बाद ही विमान मेडिकल कॉलेज के भवन से जा टकराया था। हादसे में विमान सवार जहां सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के मौत की बात कही जा रही है।

वहीं जलपान के लिए कैंटीन में मौजूद बीजे मेडिकल कॉलेज के तमाम छात्र चपेट में आए थे। हादसे में जिले का निवासी एमबीबीएस छात्र अक्षत जायसवाल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार की देर शाम मामले की जानकारी दी गई। हादसे की खबर के बाद अक्षत जायसवाल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के बाद उसके पिता राजेश जायसवाल, रिश्तेदार विष्णु गुप्ता समेत अन्य अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे।

हादसे में घायल अक्षत जायसवाल का हाल-चाल लेने अहमदाबाद गए। परिवार के साथ मौजूद अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि वह लोग अहमदाबाद पहुंच गए हैं और अक्षत का हाल-चाल लेने के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। मौके की स्थिति देखने के बाद ही आगे की जानकारी दे पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *